अर्थ : फसल के डंठलों आदि में से अनाज के दाने अलग करना।
उदाहरण :
किसान खलिहान में धान माँड़ रहा है।
अर्थ : ऐसी वस्तुओं से युक्त करना कि देखने में भला और सुंदर जान पड़े (व्यक्ति या स्थान)।
उदाहरण :
नई बहू ने घर को बहुत बढ़िया सजाया है।
पर्यायवाची : अलंकृत करना, सँजोना, सँवारना, संजोना, सजाना, सजावट करना, सज्जित करना
अर्थ : गीली वस्तु का पतला लेप चढ़ाना।
उदाहरण :
वह गोबर से घर लीप रही है।
पर्यायवाची : अनुलेपन करना, आलेप करना, आलेपित करना, नीपना, लीपना, लेपना